एंड्राइड ऐप कैसे बनाये- android ke liye app kaise banaye

ऐप कैसे बनाते हैं

नमस्ते दोस्तों स्वागत हैं आपका हमारे ब्लॉग पर आज की इस पोस्ट में हम जानेंगे कि अपने एंड्राइड फ़ोन के लिए ऐप कैसे बनाते हैं (how to make, Create Application)

एंड्राइड मोबाइल में इस्तेमाल होने वाले एप्लीकेशन Developer द्वारा बनाई जाती हैं। जिसमे Coding का इस्तेमाल होता हैं। इसे समझना आसान नहीं हैं जब तक हम इसे सीख नहीं लेते हैं।

मगर ऐप की बढती लोकप्रियता को देखते हुए कई वेबसाइटों ने Without Coding Free Create करने की सुविधा दी हैं।

इस पोस्ट में आपको Android , (iPhone) iOS के लिए Free android app banane ka tarika बताने के इससे paise kaise kamaye के बारें में जानकारी देंगे। लेकिन यदि आपका व्यापार काफी बड़ा है तो इसके लिए professonal App Create करना चाहिए। इसके लिए Developer की आवश्यकता पड़ेगी, जिससे आप एक बहुत अच्छा एप्लीकेशन बनवा सकते हैं।


App Development क्या है (What is App Development in Hindi)


एप्लीकेशन बनाने की प्रक्रिया App Development कहलाती हैं। इसे बनाने की प्रक्रिया कई गतिविधिओं से हो कर गुजरती हैं जैसे Design, Color, Feature आदि।जब एप बनकर तैयार हो जाती हैं तो उसकी कार्यविधि का परिक्षण किया जाता हैं।

Development के लिए Coding (जैसे HTML, Java या C++) की नॉलेज होनी जरुरी होती है। इसके लिए काफी सारें इंस्टिट्यूट आपको मिल जायेंगे जहाँ इसका कोर्स कराया जाता हैं।

आजकल बिना Coding के भी एप बनाना संभव हो गया हैं। हालाँकि Coding के मुकाबले ये कुछ भी नहीं मगर आप अपना जरुरी काम निकाल सकतें हैं।

एप्प डेवलपमेंट की मदद से आप Computer, Android, iOS के लिए एप्लीकेशन बनाए जाते हैं, जिसका काम बड़े बड़े ऐप डेवलपर द्वारा किया जाता हैं।  आज प्रत्येक बड़ी कंपनी अपना खुदका एप ऐप डेवलपर हायर करके रखती है जो समय समय पर एप में डेवेलपमेंट करके अपडेट करता रहता हैं। तो चलिए बिना समय गंवाए शुरू करते हैं और जानते हैं  Free में Android App कैसे बनायें


App Kaise Banaye in Hindi


एप्लीकेशन बनाने के लिए इन्टरनेट पर कई वेबसाइट है, जिसके माध्यम से आप खुदका एप बना सकते हैं। इसके लिए बहुत ही अच्छी वेबसाइट हैं। जिसका नाम हैं “AppsGeyser” इस वेबसाइट में बहुत आसान इंटरफ़ेस दिया हैं, जिसके माध्यम से आप बिना परेशानी के एप बना सकते हैं।

एप बनाने के लिए बस केटेगरी चुने, सेटिंग करें और कुछ डिटेल डालें। आपका एप बनकर तैयार हो जाएगा। इस एप में आप गूगल के विज्ञापन दिखाने वाली पब्लिशर id डालकर पैसे कमा सकते हैं। तो चलिए शुरू करते हैं और जानते हैं App Create कैसे करें।

  • सबसे पहले Google में Search करें Apps Geyser
  • इसके बाद वेबसाइट को ओपन करें।
  • मोबाइल पर ये वेबसाइट कुछ इस तरह की दिखाई देंगी।

click create app

  • यहाँ आपको Create App पर क्लिक करना हैं।

choose app category

  • अगले पेज में 3 आप्शन मिलेंगे। POPULAR, BUSINESSऔर INDIVIDUAL
  • INDIVIDUAL को Select करके आप पैसा कमा सकते हैं। इसमें आप VPN, Website, Wallpaper, Messanger, Media Player, Book Reader, Bowser, Photo Editor जैसे एप्प बना सकते हैं।
  • Business को सेलेक्ट करने पर आप इसमें Business website, Store with shopify, Map, Youtube Channel, Tiktok, Likee जैसा Video, Quiz , Mobile TV, How-to Guide और Game बना सकते हैं, मगर इससे पैसे नहीं कमा सकते हैं। इसमें एप के द्वारा BUSINESS को Grow कर सकते हैं।
  • पैसा कमाने के लिए आपको INDIVIDUAL पर क्लिक करना हैं।

 

select app

  • INDIVIDUAL में अपना पसंदीदा एप को सेलेक्ट करें। यहाँ हमने Individual टैब में Website App को सेलेक्ट किया है।

enter enter url

  • एप सेलेक्ट करने के बाद अगले पेज में अपनी वेबसाइट का URL डालना है और Get Content पर click कर देना है। जिससे वेबसाइट से सम्बंधित जानकारी भी ऐड हो जायेगी।

set app color

  • Get Content लोड होने के बाद थोडा नीचे आयें। यहाँ आप वेबसाइट में Color सेट करें और फिर Next बार क्लिक करें।

set app layout

  • इसके बाद एप का Layout सेलेक्ट करें, कि Slider रखना है या Bottom Menu या Tabs रखना है, फिर नीचे दिए गए Next आप्शन पर क्लिक करें।
  • Monetization में कुछ नहीं करना है बस  Next पर क्लिक कर देना हैं।

enter your app name

  • इसके बाद एप  का Name डालें या कोई भी रखें और इसके बाद Next पर क्लिक करें।

set app icon

  •  अब यहाँ एप का icon लगायें, आइकॉन रखने से एप professional लगता हैं। आप यहाँ वेबसाइट का आइकॉन भी लगा सकते हैं या Custom Icon सेट कर सकते हैं। इसके बाद Next पर क्लिक करें।

app create

  • इसके बाद बस आपको CREATE पर क्लिक करना है, आपका ऐप बनना शुरू हो जायेगा।

login account

अगले पेज आपको एप को Use या Download करने के लिए अपने Gmail ID या Facebook ID से Sign up करना है या आप ईमेल आईडी से भी Sign up कर सकते हैं।.

make your app

  • इसके बाद आप अकाउंट में लॉग इन हो जायेंगे। एप डाउनलोड करने के लिए उपर तीर के आइकॉन पर क्लिक करें।
  • अगले पेज में Email id डालकर एप को मेल पर मंगवा सकते हैं या Download it directly के नीचे दिए apk वाले आप्शन पर क्लिक करके एप को phone में Download कर सकते हैं।

Computer से App Create कैसे करें ?


अगर आप कंप्यूटर या लैपटॉप से iOS के लिए एप बनाना चाहते हैं तो इसके लिए Swift या Objective Coding पता होनी चाहिए। IOS एप बनाने के लिए Xcode Software इस्तेमाल किया जाता हैं।

एंड्राइड एप्लीकेशन बनाने के लिए Android Studio का इस्तेमाल होता हैं। इसकी मदद से आप मन चाहा एप्लीकेशन create कर सकते हैं। बस इसके लिए Android Studio और कोडिंग की अच्छी जानकारी होनी चाहिए।


एप से पैसे कैसे कमाए


दोस्तों एप बनाने का एक ही मकसद होता हैं ज्यादा से ज्यादा लोगों तक पहुँच बनाकर व्यापार को बढाते हुए लाभ कमाना। यदि आपका बिज़नस काफी अच्छा चल रहा हैं तो आपको भी अपना एक एप create करना चाहिए। मगर उससे पैसे कैसे कमाए इसके कुछ माध्यम आपको नीचे बता रहे हैं।

Google Adsense से पैसे कैसे कमायें

आज गूगल  ऐडसेंस पैसे कमानें का सबसे बड़ा माध्यम बना हुआ हैं। यदि आपके पास अपना यूट्यूब चैनल या वेबसाइट है, जिसका एप बनवा रखा है तो उसे Admob जो की गूगल adsense का Product है से Monetize करवा सकते हैं। इसके बाद एप पर गूगल के विज्ञापन प्रदर्शित होंगे। जिस पर क्लिक करने से आपको पैसा मिलेगा।

Affiliate Marketing से पैसे कैसे कमायें

एप के माध्यम से आप Affiliate Marketing करके अच्छा खासा पैसा कमा सकतें हैं। इसमें आपको Product Sell करना होता है। वह Product Sell होने पर उसका commission आपको मिलता है।

Affiliate Marketing में Amazon, Flipkart, Hostinger जैसी कंपनियाँ के Affiliate programs में अकाउंट बनाकर Affiliate का हिस्सा बन सकते हैं। प्रोडक्ट के लिंक App में जोड़ें और पैसे कमाए।


Best android app maker websites


  •  Appy Pie
  • AppSheet
  • Mobincube
  • Appsmoment
  • AppMakr
  • Appery
  • Caspio
  • Rollbar

आज क्या सीखा


दोस्तों आज की इस पोस्ट के माध्यम से हमने सीखा की Without Coding App Creat Kaise kare और apna khud ka Application Kaise Banaye इसमें आपको किसी तरह की कोई परेशानी आती है तो कमेंट करें।

उम्मीद करता हूँ आपको मेरी पोस्ट app कैसे बनाते हैं जरुर पसंद आयी होगी। अगर पसंद आये तो इसे अपने दोस्तों के साथ जरुर शेयर करें तो मिल्रते हैं अगली पोस्ट में जय हिन्द जय भारत


FAQ (अक्सर पूछे जाने वाले सवाल)


Video Editor App कैसे बनाये

उत्तर:- उपर बताएं गए माध्यम से आप कोई भी एप बना सकते हैं

Professional ऐप कैसे बनाये

उत्तर:- professional एप्लीकेशन बनाने के लिए कोडिंग की अच्छी जानकारी होनी चाहिए। जिसकी मदद से amzone जैसी एप्लीकेशन तक बना सकते हैं। Websites से बनी हुई एप से आप काम चला सकते हैं। मगर उसे ब्रांडिंग की तरह इस्तेमाल नहीं कर सकते हैं।

4.Play Store पर एप Upload कैसे करें

उत्तर:- प्ले स्टोर पर एप्प डालने के लिए Developer Account खोलना होता हैं, जिसका  $25 चार्ज लगता हैं। अकाउंट बनाने के बाद आप अपना एप्लीकेशन पब्लिश कर सकते हैं।

Leave a Comment