Computer से Pen drive Bootable कैसे बनाएं ? Window Install Karne Wali USB Kaise Banaye

Pen drive Bootable कैसे बनाएं (how to make bootable pen drive In Hindi)

नमस्ते दोस्तों स्वागत है आपका हमारे ब्लॉग पर आज की इस पोस्ट में हम जानेंगे कि अपनी Computer से Pen drive Bootable कैसे बनाएं ? Window Install Karne Wali USB Kaise Banaye

जब भी कंप्यूटर में विंडो खराब हो जाती है तो सीपीयू को उठाकर दुकानदार के पास ले जाते हैं। दुकानदार 1 घंटे में ही PC में  विंडो इंस्टॉल करके दे देता है और इतने से काम के  150 से 200 रूपये मांग लेता है।

विंडो डालने के लिए कंप्यूटर में डीवीडी राइडर और एक विंडो सीडी होना जरूरी है, इसके बिना आप कंप्यूटर में विंडो इंस्टॉल नहीं कर सकते हैं।

अगर आपके सीपीयू में डीवीडी राइटर नहीं है तो आप अपने Laptop या Computer में window install नहीं कर सकते है। लेकिन चिंता करने की जरूरत नहीं है।

ऐसी स्थति में बूटेबल पेनड्राइव आपके काम आती है जो कि आजकल किसी के पास भी मिल जाती है। जिसकी मदद से आप कंप्यूटर में विंडो इंस्टॉल कर सकते हैं।

एक बार जब आप usb को बूट कर लेते हैं तो उसकी मदद से आप Window XP, Window 7, Window 8, Window 10 or Window 11 को इंस्टॉल कर सकते हैं।

यूएसबी से विंडो डालना बहुत ही आसान है। अगर आपको नहीं पता है कि यूएसबी बूटेबल कैसे बनाते हैं तो आज की इस पोस्ट को पढ़ने के बाद आप Computer se Pen drive Bootable Banane Ka Tarika सीख जाएंगे।


बूटेबल को बूट करने के लिए किन चीजों की जरूरत है


लैपटॉप और कंप्यूटर में उपयोग की जाने वाली पेन ड्राइव को बूटेबल बनाने के लिए हमें निम्न चीजों की जरूरत होती है जो कि इस प्रकार है।

  • आपके पास Computer PC/ Laptop होना चाहिए सबसे खास बात इसमें किसी सॉफ्टवेर की जरूरत नहीं पड़ती हैं।
  • आपके पास कम से कम 8GB तक का स्पेस होना  चाहिए। इससे कम जीबी में काम नहीं होगा।
  • आप जो भी विंडो इंस्टॉल करेंगे उसका सेटअप आपके पास होना चाहिए क्योंकि इसी सेटअप की कॉपी यूएसबी में डालनी है।

Window Install  करने वाली Pen drive Bootable कैसे करें ?


अपने कंप्यूटर या लैपटॉप में पेनड्राइव की मदद से विंडो इंस्टॉल करना बहुत ही आसान है। इसके लिए आपको सबसे पहला काम डिवाइस बूटेबल बनाकर उसमें विंडो फाइल का सेटअप पेस्ट करना होगा।

इसके बाद विंडो का सेटअप कर सकते हैं। यहां पर मैं आपको सॉफ्टवेयर और बिना सॉफ्टवेयर दोनों तरीका बताऊंगा। बस आप इस पोस्ट को शुरू से लेकर अंत तक ध्यान से पढ़ें तो चलिए शुरू करते हैं और जानते हैं Usb Device Bootable kaise banaye

Laptop, Computer की Ram कितनी है कैसे Check करें (Computer Ram Check )


Computer में इस तरह Bootable USB बनायें 


Open Comand 

  • सबसे पहले Computer में USB को लगायें।
  • अब अपने Computer के Keyboard से Window + R दबाएँ।

cmd camand

  • अब एक box ओपन होगा, इसमें आपको cmd type करना है। इसके बाद ok करें।

cmd camand

  • अब एक काले रंग की window खुलेगी, इसमें diskpart टाइप करें और Keyboard के enter बटन को दबाएँ।

LIST DISK

  • अब फिर से एक box खुलेगा। यहाँ आपको DISKPART> लिखा आएगा, इसके आगे आपको list disk टाइप करना है और enter दबाना है।

your pendrive

  • अब आपको दो disk की size दिखाई देगी। पहले नंबर की disk computer की होगी। दूसरे नंबर की disk आपकी pen drive की होगी अगर size पता होगी तो आपको पता चल जाएगा।

select disk

  • अब यूएसबी की size के नीचे आपको फिर से DISKPART > लिखा हुआ दिखाई दे रहा है। इसके आगे select disk 1 टाइप करे और enter दबाएँ। इससे आपकी डिवाइस सेलेक्ट हो जाएगा।
  • अब Disk 1 is now the select disk लिखा आएगा यानि आपकी USB select हो गई है।

Cean & Format

format pendrive

  • अब आपको इसे format करना होगा। इसके लिए नीचे दिए DISKPART > के आगे clean टाइप करें और enter दबाएँ। आपकी pen drive  format हो जायेगी।

select pratition pendrive

  • अब आपको फिर से नीचे DISKPART > दिखाई दे रहा है। इसके आगे create partition primary टाइप करें और enter दबाएँ। आपको spelling का खास ख्याल रखना है।
  • इसके बाद दूबारा से नीचे दिए DISKPART > आगे select partition 1 टाइप करें और enter दबाएँ।

active

  • अब  pen drive का partition activate करना है। इसके लिए नीचे दिए DISKPART > active टाइप करें और enter दबाएँ।

Final Step

  • इसे बाद नीचे DISKPART > के आगे format fs = ntfs quick टाइप करें और enter दबाएँ।
  • अब आपको लिखा आएगा 0 present complete जैसे ही 100 present complete लिखा आने का मतलब हैं अब आपकी यूएसबी विंडो इनस्टॉल करने के लिए बूट हो गई हैं।

दोस्तों अभी काम पूरा नहीं हुआ हैं क्योंकि अभी इसमें window के setup वाली फाइल को डालना बाकि है। अगर आपके पास setup नहीं है तो आप इसे internet से डाउनलोड कर सकते है।


Pen drive में Window का Setup डालें


दोस्तों अगर आपके पास window का full setup है तो आपको कुछ नहीं करना है। बस setup को copy करना है और bootable किये pen drive में जाना है और past कर देना है। नीचे स्क्रीनशॉट में देख सकते है।

past wiondow setup

दोस्तों अब डिवाइस बूटेबल बन चूका है, अब इससे आप  कंप्यूटर में विंडो 7, विंडो 8, विंडो 10 और विंडो 11 इंस्टॉल कर सकते हैं।


Pen drive Bootable बनाने वाला Software  


दोस्तों अगर आपको इस तरीके से बूटेबल बनाने में दिक्कत आ रही है या फिर आपको यह तरीका ज्यादा मुश्किल लग रहा है तो अब हम जानेंगे सॉफ्टवेयर से विंडो इनस्टॉल करने वाली usb कैसे बनाते हैं।

इसके लिए दो software नीचे दिए गए है इनमे से किसी को भी use कर सकते है।

कृपया ध्यान दे 

जब भी usb को बूट करते है तो format होती है। जिसमे आपका memory का सारा डाटा delete हो जाता है इसलिए पहले इसका  डाटा save कर लें। 

दोस्तों इसके लिए आपको इंटरनेट से Rufus सॉफ्टवेयर को इंस्टॉल करना है। इंस्टॉल करने के बाद नीचे दिए गए चरणों का पालन करें।

pen drive bootable software

  • इस software में आपकी pen drive automatically boot हो जाती है।
  • इसके बाद आपको select पर क्लिक करना है और अपनी window iso file को select करना है।
  • इसक बाद Start पर क्लिक करें ।
  • अब आपको कुछ समय wait करना है। इसके बाद आपकी यूएसबी बूट हो जायेगी।

consultation


तो दोस्तों इस तरह से आप bootable Pen drive create कर सकते हैं। कंप्यूटर के सीएमडी कमांड से विंडो इनस्टॉल करने वाली यूएसबी बनाना ज्यादा अच्छा होता है।

इसमें आपको किसी सॉफ्टवेयर की जरूरत नहीं पड़ती है लेकिन अगर आप को समझने में दिक्कत आ रही है तब आप सॉफ्टवेयर का इस्तेमाल कर सकते हैं।

दोस्तों अब आपको भी पता चल गया होगा कि पेन ड्राइव को बूटेबल कैसे बनाया जाता है। आशा करता हूं आपको बताए गए सभी चरण आसानी से समझ आ गए होंगे।

उम्मीद करता हूं आपको मेरी पोस्ट Pen drive Bootable कैसे बनाएं ? Window Install Karne Wali USB Kaise Banaye जरूर पसंद आई होगी। अगर पसंद आए तो इसे अपने दोस्तों के साथ जरूर शेयर करें ताकि वह पेनड्राइव बूटेबल बनाना सीख जाए तो मिलता है अगली पोस्ट में जय हिंद जय भारत

ये भी पढ़े 

Leave a Comment