Google Map में Address Add कैसे करें – Map Me Address Kaise Dale

Google Map में Address Add कैसे करें (how to add address in google map)

google map me address kaise dale, missing my name pc create public register नमस्ते दोस्तों फिर से स्वागत है आपका हमारे Blog Techno Lakhera में आज हम जानकारी लेंगे गूगल मैप में एड्रेस कैसे डालें।

दोस्तों गूगल मैप गूगल का प्रोडक्ट है जो मुख्य रूप से किसी भी स्थान तक पहुंचने का सरलतम तरीका है। गूगल मैप में मानचित्र, सड़कें, व्यवसाय, घर और गलियों का पता होता है।

दोस्त गूगल मैप दुनिया में सबसे ज्यादा यूज किया जाता है। यह केवल रास्ता पता करने देखने के लिए नहीं होता है बल्कि इसके उपयोग कई तरीके के कार्यों में होते हैं।

आप जब उबर या ओला जैसी गाड़ियों को बुक करते हैं तो वह भी गूगल मैप के जरिए आपकी बताई गई लोकेशन पर आपको पहुंचाते हैं।

इसके अलावा मोबाइल या कोई गाड़ी चोरी हो जाती है तो वह भी गूगल मैप के जरिए ही ढूंढी जाती है तो ऐसे में गूगल मैप का एक ही नहीं कई तरह के कार्य में उपयोग होता है।

दोस्तों Map पर आप जितने भी एड्रेस देखते हैं चाहे वह किसी दुकान का नाम हो, कंपनी का नाम हो या किसी गवर्नमेंट की बिल्डिंग का नाम हो इसे गूगल नहीं डालता है बल्कि हम जैसे लोग ही डालते हैं।

दोस्तों अगर आप की कोई शॉप दुकान है आप कोई व्यापार करते है तो उसे भी मैप में जोड़ सकते हैं। कोई भी व्यक्ति गूगल मैप में add किये हुए place सर्च करके आपकी दुकान को ढूंढ सकता है।


Google Map में Place Add कैसे करें – Location Set कैसे करें


दोस्तों अगर आप गूगल मैप में लोकेशन ऐड कर रहे हैं तो इसके लिए आपके पास जीमेल आईडी होना बहुत जरूरी है। तभी आप मैप में एड्रेस को ऐड कर सकते हैं। अगर आपके पास जीमेल आईडी नहीं है तो सबसे पहले जीमेल आईडी कैसे बनाएं आर्टिकल पढ़ ले।

दोस्त गूगल मैप में लोकेशन आप मोबाइल, कंप्यूटर और लैपटॉप तीनों में से किसी से भी डाल सकते हैं। यहां पर हम कंप्यूटर और एंड्राइड मोबाइल दोनों से गूगल मैप में लोकेशन या एड्रेस ऐड कर सकते हैं। दोस्तों अगर आप गूगल मैप में एड्रेस डालने के लिए तैयार है तो चलिए शुरू करते हैं और जानते हैं गूगल मैप में एड्रेस कैसे ऐड करें।

व्हाट्सएप पर लोकेशन कैसे भेजें (how to send location on whatsapp)


Google Map में Address कैसे जोड़ें


दोस्तों गूगल मैप में अपना एड्रेस डालने के लिए सबसे पहले आप गूगल मैप एप्लीकेशन को ओपन कर लीजिए। यहां पर आपको नीचे कुछ ऑप्शंस दिखाई देंगे इसमें आपको कंट्रीब्यूट पर क्लिक करना है।

 

SELECT CONTRIBUTE

 

कंट्रीब्यूटर पर क्लिक करने के बाद अगला नया पेज खुलेगा। यहां पर भी आपको कुछ ऑप्शन दिखाई देंगे इसमें आप ऐड पैलेस या फिर एंड मिसिंग पैलेस दोनों में से किसी एक पर क्लिक कर सकते हैं।

 

ADD MISSION PLACE

 

Google से Mobile की Location कैसे पता करें II चोरी हुए Mobile को कैसे Track करे

अगले पेज में आपको लोकेशन की जानकारी डालनी है। अगर आप चाहे तो पहले अपनी लोकेशन को सेट कर सकते हैं उसके बाद में एड्रेस डाल सकते हैं या फिर पहले आप एड्रेस डाल दीजिए उसके बाद लोकेशन सेट करें।

PLACE :- यहां पर आपको अपनी दुकान व्यवसाय का नाम डालना है
Cagegory:-  आप किस प्रकार का व्यवसाय करते हैं उस कैटेगरी को चुनना है जैसे खाने पीने का शॉपिंग का आदि
Address:- एड्रेस में ऑटोमेटिक आपकी जानकारी सेट हो जाएगी लेकिन अगर आप अपने अनुसार एड्रेस सेट करना चाहते हैं तो उसे हटा करके आप अपनी आसपास की जानकारी search करके ऐड कर सकते हैं
Located With:-
यहां पर आप अपने आसपास की फेमस जगह को सर्च करके सेट करें

सारी जानकारी भर लेने के बाद आपको एडिट मैप लोकेशन पर क्लिक करना है।

 

ADD INFORMATION

अब आपके सामने पूरा मैप खुल जाएगा। यहां पर आपको जो map के बीच में लोकेशन का पॉइंटर दिखाई दे रहा है लाल रंग का इसको आप कहीं भी नहीं ले जा सकते हैं।

आप केवल map को ही इधर उधर कर सकते है। लोकेशन सेट करने के लिए मैप को आगे पीछे करते हुए अपनी लोकेशन के एड्रेस को इस लाल रंग के प्वाइंटर के नीचे सेट करें। आप की लोकेशन सेट हो जाएगी।

अपनी लोकेशन सेट करने के बाद आपको ओके पर क्लिक कर देना है और इसके बाद सबमिट पर क्लिक कर देना है। आप की लोकेशन गूगल मैप में ऐड हो जाएगी।

 

दोस्तों इस तरीके से आप गूगल मैप में अपना एड्रेस ऐड कर सकते हैं। इसके बाद कोई भी व्यक्ति आपके घर, दुकान या व्यवसाय तक गूगल मैप में सर्च करके पहुँच सकता है। इससे आपके  व्यवसाय या दुकान से ज्यादा लोग जुड़ सकेंगे।

तो दोस्तों अब आपको पता चल गया होगा कि Googe Map Par Address Me Location Set Kaise kare चलिए अब हम जानते हैं कंप्यूटर से मैप पर एड्रेस कैसे डालें।

Computer /Laptop/Pc में Screenshot कैसे लेते है (how to screenshot on pc)


Computer से Map पर अपनी Location कैसे डालें


  • Click Menu
  • Add Missing Place
  • Fill Information
  • Place
  • Category
  • Located With
  • Click Edit Map Location
  • Click Ok
  • Submit

सबसे पहले आपको गूगल मैप को ओपन कर लेना है। आपको यहाँ लेफ्ट साइड में लाइन पर क्लिक करना है। इसके बाद मेनू बार खुलेगा यहां पर आपको Add Missing Place पर क्लिक करना है।

अगले पेज में आपको Place में जगह का नाम, Category आप किस प्रकार का व्यवसाय करते हैं उसे चुने। Address यहां पर आप का एड्रेस ऑटोमेटिक सेट हो जाएगा। आप चाहे तो इसे चेंज भी कर सकते हैं। Located with आपके आसपास कौन सी फेमस जगह है उसे सेट करें।

अपनी जानकारी भरने के बाद एडिट मैप लोकेशन पर क्लिक करें। अब यहां पर मैप को आगे पीछे खिसकाते हुए लोकेशन को सेट करें। लोकेशन सेट हो जाने के बाद ओके पर क्लिक करें। इसके बाद सबमिट पर क्लिक करते हैं।

दोस्तों अब आप की लोकेशन सेट हो चुकी है। इसे आप गूगल मैप में सर्च करके देख सकते हैं। अगर किसी भी व्यक्ति का कोई भी व्यवसाय है तो उसे गूगल मैप पर अपनी लोकेशन जरुर डालनी चाहिए। यह उसके व्यापार के लिए बहुत ही अच्छा होता है।

तो दोस्तों उम्मीद करता हूं अब आपको पता चल गया होगा कि गूगल मैप में एड्रेस कैसे डालें, गूगल मैप पर लोकेशन कैसे सेट करें। अगर आपको मेरी पोस्ट पसंद आई है तो कमेंट करके जरूर बताएं और इसे अपने दोस्तों के साथ जरूर शेयर करें ताकि वे भी जान सके कि Map पर लोकेशन कैसे सेट करते हैं तो मिलते हैं अगली पोस्ट में धन्यवाद।

ये भी पढ़े 

Internet पर Online Free Movie कैसे देखें (How To Watch Movie Online)

Onilne Twitter Se Video Download Kaise Kare (twitter to mp4)

अपना Facebook Page कैसे बनायें (how to creat facebook page)

Leave a Comment